मंडावली। गांव राजपुर नवादा में जलनिगम के नलकूप और ओवरहेड टैंक से क्षेत्रवासियों को जलापूर्ति की जाती है। गांव में तीन स्थानों से भूमिगत पेयजल पाइप लाइन में रिसाव होने से न केवल पानी की बर्बादी हो रही है, बल्कि दूषित भी हो रहा है। इससे क्षेत्र में कई परिवारों को पानी से वंचित होना पड़ रहा है। ग्रामीण नौबहार, बबलू त्यागी, पवन का कहना है कि भीषण गर्मी में पानी न मिलने से उनका दैनिक जीवन बदतर हो गया है। ग्रामीण जमील अहमद, सरफराज, नूर हसन, मीर हसन का कहना है कि उन्होंने समस्या के निराकरण के लिए नलकूप इंचार्ज अरुण कुमार को अवगत कराया है। उधर, नलकूप इंचार्ज ने बताया कि समस्या से उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जल्द ही समस्या का निराकरण किया जाएगा।