फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता योगी जी से मिलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के समस्त बार अध्यक्ष अपने प्रतिनिधि मंडलों के साथ बृहस्पतिवार को शामली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट करेंगे। इसके कारण 24 मई को समस्त अधिवक्तागण न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन नगीना कार्यकारिणी के बार अध्यक्ष अशोक कुमार त्यागी की अध्यक्षता व महासचिव मुख्तार अहमद के संचालन में आयोजित बैठक में सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री से समस्त बार अध्यक्ष अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ भेंट करेंगे। इसके समर्थन में 24 को नगीना बार के सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से पूर्ण रूप से विरत रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें