नवरात्र के शुरू होते ही खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने जिले भर में छापेमारी कर कई प्रतिष्ठानों से विभिन्न खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला को भेजा है। इस कार्रवाई से मिलावट करने वालों में हड़कंप मचा रहा।
रविवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से जिले के कई स्थानों पर छापेमार अभियान चलाया । विभाग के अभिहित अधिकारी विनोद कुमार सिंह के मुताबिक टीम ने झालू के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी राजकुमार और बख्शीवाला के वसीम की दुकान से गुलाब जामुन, खारी के रहने वाले शाहिद अली के यहां से मावा, खारी के ही अमित कुमार, नहटौर के हसीन तथा ऊमरी चांदपुर के वकील के यहां से बर्फी, तिगरी चांदपुर निवासी दानिश, नहटौर के नफीस और सरताज की दुकानों से सफेद रसगुल्ला और शेरकोट के मोनू के यहां से कुट्टू के आटे का सैंपल लिए। अभिहित अधिकारी ने बताया कि यह अभियान लगातार चलाया जाएगा।