फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

्वच्छता पथ की दीवारों की पेंटिग फिर से सजेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। स्वच्छता पथ को सजाने की फिर से कवायद शुरू होगी। पथ पर दीवारों पर बनी पेंटिंग को फिर से सजाया जाएगा। पेंटिंग की दीवारों के आसपास से अतिक्रमण भी हटेगा। पेंटिंग को गंदा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

प्रदर्शनी चौक से विकास भवन तक स्वच्छता पथ पर सड़क के दोनों ओर दीवारों पर खूबसूरत पेंटिंग बनाकर दीवारों को सजाया गया था। पेंटिंग को कुछ लोगों ने गंदा करना शुरू कर दिया। दीवारों के आसपास ठेले व खोखे लगाकर अतिक्रमण करना भी शुरू कर दिया गया है। कुछ पेंटिंग पर इश्तहार चिपक गए। अब फिर से अफसरों ने स्वच्छता पथ को सजाने का बीडा उठाया है। सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी के मुताबिक स्वच्छता पथ पर पेंटिंग वाली दीवारों के आसपास बैरीकेडिंग कराई जाएगी, ताकि कोई वहां अतिक्रमण नहीं कर सके। पेंटिंग पर पम्फलेट लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। पेंटिंग को खराब करने वालों पर भी कार्रवाई होगी। दीवारों को फिर से सजाने के लिए पेंटिंग की साफ-सफाई कराकर उनमें रंग भरे जाएंगे। यह काम जल्द शुरू होगा। बिजनौर प्रशासन स्वच्छता पथ के रख रखाव के प्रति सचेत हैं। वहीं इसे खराब करने वाले बाज नहीं आ रहे। पेंटिंग के ऊपर ही फिर से इश्तहार चिपकने प्रारंभ हो गए हैं। इस मार्ग पर अतिक्रमण पहले ही है। कई बेशकीमती पेंटिंग प्रचार होर्डिंग से दब गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें