फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल पर जाने वाले शिक्षकों को सीएमओ के स्वास्थ्य मुआएने से होगा गुजरना

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल पर जाने वाले शिक्षकों की सीएमओ करेंगे जांच
विज्ञापन

बिजनौर। शासन ने बोर्ड परीक्षा के दौरान फर्जी मेडिकल प्रमाण पत्र देकर घर बैठने वाले शिक्षकों पर शिकंजा कस दिया है। अब मेडिकल पर जाने वाले शिक्षकों को सीएमओ के मेडिकल बोर्ड से प्रमाण पत्र लेना होगा। शिक्षक का मेडिकल प्रमाण पत्र फर्जी मिलने पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

डीआईओएस राजेश कुमार के मुताबिक छह फरवरी से बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होंगी। डीआईओएस कार्यालय को यह शिकायत मिली है कि कुछ शिक्षक बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी से बचने के लिए फर्जी मेडिकल प्रमाण पत्र देकर घर बैठ जाते हैं। शासन ने इन शिकायतों को गंभीरता से लिया है। अब यदि कोई शिक्षक बोर्ड परीक्षा के दौरान मेडिकल पर जाता है तो उसे सीएमओ के पास भेजा जाएगा। सीएमओ शिक्षक द्वारा दिए गए मेडिकल प्रमाण पत्र के आधार पर स्वास्थ्य मुआयना कराएंगे। सीएमओ की ओर से जारी प्रमाण पत्र ही अंतिम रूप से मान्य होगा। इस मामले में सीएमओ को विभाग की ओर से पत्र भेज दिया है। उन्होंने बताया कि कुछ शिक्षक शुरू में एक ड्यूटी देकर आखिर में ड्यूटी देने आ जाते हैं। प्रधानाचार्यों को निर्देश दे दिए गए हैं कि वह बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी पर आने वाले शिक्षकों को पहले ही ड्यूटी चार्ट वितरित कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें