बिजनौर । बिजनौर के आरजेपी, जीआईसी, वर्धमान डिग्री कॉलेज और नारायण इंटर कॉलेज दयालवाला की ओर से अलग-अलग गांवों में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में साक्षरता व यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
आरजेपी इंटर कॉलेज ने गांव तरीकमपुर रूपचंद में रासेयो शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का दूसरा दिन कृषि विकास एवं पशुपालन विकास जागरूकता के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में कृषि विभाग के समन्वय देशराज सिंह ने कहा स्वयंसेवकों को मृदा उर्वरता, उत्पादकता पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होने बताया कि प्रगतिशील किसान अपने खेत का मृदा परीक्षण जरूर कराएं। उन्होंने पशुपालन, डेयरी, मधुमक्खी पालन, रेशमकीट और मछली पालन के विषय में जानकारी दी। कार्यक्रम में विनोद यादव, भूपेंद्र सिंह, मनोज सिंह, आशाराम, रामेंद्र व सूरज आदि मौजूद रहे।
वर्धमान कॉलेज ने गांव आदोपुर में शिविर का दूसरा दिन यातायात सुरक्षा दिवस के रुप में मनाया। कार्यक्रम में एआरटीओ प्रर्वतन रमेश चौबे ने छात्र छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए और इसके लिए दूसरों को भी प्रेरित करना चाहिए। दुपहिया वाहनों पर हेलमेट का प्रयोग और चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट का प्रयोग करना चाहिए। कार्यक्रम में टीएसआई सुरेंद्र कुमार, अख्तर अली, वरुण कुमार, डॉ. प्रीति खन्ना, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शशि प्रभा और अंजू बंसल मौजूद रहे।
जीआईसी बिजनौर ने गांव पूरनपुर और सदुपुरा में यातायात रैली निकालकर गांववासियों को नियमों के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर गांव में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में प्रधानाचार्य सुभाष ने बताया कि यातायात सुरक्षा जीवन सुरक्षा प्रदान करती है। उन्होंने स्वयंसेवकों से यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। यातायात नियमों पर विचार रखते हुए कक्षा 12 सी के पंकज ने प्रथम, कक्षा 12 ए के सोहित ने दूसरा व कक्षा 12ए के अजय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में योगेश कुमार अग्रवाल, राजपाल आदि मौजूद रहे।
नारायण इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाईयों ने शिविर का दूसरा दिन साक्षरता दिवस के रूप में मनाया गया। तीनों इकाईयों ने गांव दयालवाला, कोहरपुर व मीरापुर में जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से स्वयंसेवकों ने गांववासियों को साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली में छात्रों ने पढ़ी-लिखी नारी घर की उजयारी, सब पढ़े-सब बढ़े नारे लगाए। रैली के बाद गांव में शिक्षा को प्रेरित करने के लिए पढ़ना-लिखना है आसान, पढ़ लिखकर बने महान। जागे देश की क्या पहचान, पढ़ा लिख मजदूर किसान। आओ सभी कर ले संकल्प, पढ़ लिखकर कर ले कायाकल्प, पढ़ लो बहनों पढ़ लो भाइयों, पढ़ना लिखना है सुखदाई जैसे स्लोगन दीवारों पर लिखे गए। कार्यक्रम में जिला सहकारी समिति के सेवानिवृत्त एमडी ओमप्रकाश, भोपाल सिंह, कैलाशचंद, विनीता पाल, पवन कुमारी, लक्ष्मीचंद, अमरदीप, अंजू आदि मौजूद रही।