नूरपुर में सपा की फारीना इरशाद विजयी
नूरपुर। नगरपालिका परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद पर निवर्तमान चेयरमैन हाजी इरशाद अली की पत्नी और सपा प्रत्याशी फारीना इरशाद 10650 मत पाकर विजयी रहीं। उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी ममता कर्णवाल को 7002 मत मिले, बसपा की फरजाना और पूर्व राज्यमंत्री कुतुबुद्दीन अंसारी अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए।
नगरपालिका चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए कुल छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। 22 नबंवर को हुए मतदान में 65 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था। शुक्रवार की सुबह आठ बजे गुलाब सिंह हिंदू महाविद्यालय चांदपुर में मतगणना शुरू हुई। छह चरणों में पूरी हुई मतगणना में सपा प्रत्याशी फारीना इरशाद शुरू से ही बढ़त बनाए रहीं। अंतिम चरण पूरा होने पर वह भाजपा प्रत्याशी ममता कर्णवाल को 3648 मतों से हराकर विजयी रहीं। उन्हें कुल 10650 मत मिले, जबकि ममता कर्णवाल को 7002 मत मिले। बसपा प्रत्याशी फरजाना को 1303 व पूर्व राज्यमंत्री हाजी कुतुबुद्दीन अंसारी की पत्नी जैबुनिशा को 1391 मत मिले दोनों प्रत्याशी अपनी जमानत भी नही बचा सके। इसके अलावा तरन्नुमजहां को 28, शालिनी कर्णवाल को 165 वोट मिले। फारीना इरशाद के चुनाव जीतने की सूचना पर उनके समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई।
प्रत्याशी पार्टी मिले मत
फारीना इरशाद सपा 10650
ममता कर्णवाल भाजपा 7002
फरजाना बसपा 1303
जैबुनिशा निर्दलीय 1391
तरन्नुमजहां निर्दलीय 28
शालिनी कर्णवाल निर्दलीय 165
नोटा पर भी 16 वोट पड़े