फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने जनहित में उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। क्षेत्र की चीनी मिलों में जरूरतमंद लोगों और उनके बच्चों को रोजगार देने की व्यवस्था करने की मांग की गई।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम कार्यालय को सौंपा। जिसमें बताया गया कि भारत के संविधान में मूल अधिकारों में शोषण के खिलाफ व्यवस्था का अधिकार है। रोजगार के अभाव, महंगाई के दुष्प्रभाव से जरूरतमंदों को बचाने के लिए क्षेत्र में संचालित चीनी मिलों में जरूरतमंदों और उनके जवान बच्चों को रोजगार देना जनहित में होगा। इससे बेरोजगारी घटेगी और क्षेत्र का विकास होगा।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने उत्तम शुगर मिल बरकातपुर में पेराई सत्र जल्द शुरू कराने, गन्ना मूल्य कम से कम 400 रुपये प्रति क्विंटल देने की मांग की गई। अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल में बार संघ के संयुक्त सचिव देवप्रताप सिंह, मो.आरिफ, फहीम अहमद, वसीम कुरैशी, मनीष जैन, अवधेश राजपूत, सुधीर कुमार, अनीस अहमद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें