फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच निकाला गया रामडोल का जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर। रामडोल जुलूस कड़ी सुरक्षा के बीच निकाला गया। देवी-देवताओं की झांकीं आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन

नूरपुर में पिछले कई वर्षों से रामडोल के जुलूस को लेकर विवाद चल रहा है। वर्ष 2015 जुलूस निकाले जाने के रास्ते को लेकर हुए विवाद के बाद श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निकाले जाने वाले रामडोल जुलूस को स्थगित कर दिया गया था। बाद में तत्कालीन जिलाधिकारी वीके आनंद ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद जुलूस को पुराने परंपरागत रास्ते से निकाले जाने के आदेश दिए थे। जिलाधिकारी के आदेश के बाद करीब छह माह के बाद जुलूस निकाला गया था। बुधवार को श्री रामडोल सेवा समिति के तत्वाधान में रामडोल का जुलूस कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाला गया। दोपहर डेढ़ बजे प्राचीन शिव मंदिर पर हवन-पूजन के बाद हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय महामंत्री जितेंद्र बैस ने झंडी दिखाकर जुलूस को रवाना किया। बैंडबाजों के साथ निकाला गया जुलूस नगर के परंपरागत मार्ग से होता हुआ वापस प्राचीन शिव मंदिर पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस के आयोजन में रामडोल समिति के अध्यक्ष पवन गोयल, अजयवीर चौधरी, धर्मेंद्र जोशी, उमेश मिश्रा, पराग पाल, पुष्पेंद्र शेखावत, कपिल चौधरी, जगेंद्रदत्त जोशी, अंकित जोशी, आदि का विशेष सहयोग रहा। उधर, राजा का ताजपुर में भी रामडोल जुलूस धूमधाम के साथ निकाला गया। जुलूस में सुरेश सैनी, अशोक त्यागी, अनिल चंद्रा, धर्मअवतार वर्मा, नीटू आर्य, प्रदीप अग्रवाल, रामकुमार सिंह आदि मौजूद रहे ।
भारी पुलिस बल रहा तैनात
नूरपुर। रामडोल का जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से निकाले जाने के लिए भारी पुलिस बल लगाया गया था। जनपद के अलावा संभल व रामपुर से भी पुलिस बल मंगाया गया था। जुलूस के दौरान सात सीओ, दो दर्जन इंस्पेक्टर सहित पुलिस व पीएसी के करीब आठ सौ जवान तैनात रहे। इसके अलावा दमकल की चार गाड़ियां भी मौके पर मौजूद रहीं। शांतिपूर्ण ढंग से जुलूस संपन्न होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्लिमों ने दिया सौहार्द का परिचय
रामडोल जुलूस के दौरान मुस्लिमों ने सौहार्द का परिचय देते हुए जुलूस संपन्न कराने में पूरा सहयोग किया। इतना ही नहीं जुलूस में शामिल लोगों के लिए मोहल्ला बंजारान में मुस्लिम समुदाय द्वारा कोल्डड्रिंक की भी व्यवस्था की गई। शमीम अहमद मिकरानी, मो. ताहिर उर्फ कलवा, नाजिर, मोहम्मद मतीन मिकरानी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें