फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हाइवे के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़।
विज्ञापन

खस्ताहाल नेशनल हाइवे के विरोध में ग्रामीणों ने शासन और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। क्षेत्रवासियों ने डीएम से जांच कर शीघ्र हाइवे पर बने गड्ढों को ठीक कराने की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार को गांव जिकरीवाला के ग्रामीणों का आरोप है कि जिकरीवाला में हाइवे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है। मार्ग में गहरे गड्ढे हो गए हैं। लोडेड वाहनों का चलना दूभर हो गया है। वाहनों को हाइवे पर रेंग कर चलना पड़ा रहा है। बादीगढ़ में भी हाइवे जर्जर है। हाइवे में दो फुट से ज्यादा गहरे गड्ढे हादसों को न्यौता दे रहे है। रात्रि में कई दुपहिया वाहन चालक गड्ढों में गिरकर चोटिल हो गए हैं। भूतपुरी तिराहे पर भी ऐसा ही हाल है। गांव सुहागपुर के पास भी पानी के तेज बहाव में हाइवे पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। हाइवे प्राधिकरण मार्ग की मरम्मत करने की सुध नहीं ले रहा है। ग्रामीणों ने चेताया यदि शीघ्र ही हाइवे की मरम्मत नहीं हुई तो वह जाम लगाने के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शनकारियों में अतीक, जाकिर, जुबैर, शाहिद, नईम, फिरोज, खलील, रईस, हासिम, आफताब, मूसा, फरीद, शाहबाज आदि शामिल रहे। उधर, एसडीएम आजाद भगत सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें