फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्दी ही परचून की दुकान से मिलेगा राशन:अतुल गर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिजनौर। खाद्य रसद एवं औषधि प्रशासन राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने कहा कि पोस मशीनों से खाद्यान्न वितरण में धांधली पर रोक लगेगी। इसमें शुरू में दिक्कतें आ रही हैं, लेकिन जल्दी ही ये दिक्कतें दूर हो जाएंगी। जल्दी ही सरकार यह व्यवस्था लाने जा रही है कि उपभोक्ताओं को गली मोहल्ले की परचून की दुकानों से भी राशन मिलेगा। इसके लिए प्लान तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी में पत्रकारों से वार्ता करते हुए अतुल गर्ग ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। विपक्ष केवल अनर्गल राजनीति कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की हर योजना जनता के हित में होगी। किसी से भेदभाव करना भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा नहीं है। उन्होंने कहा कि पोस मशीनों से राशन बंटने से अब दुकानदार गरीब के हिस्से का राशन नहीं डकार सकेंगे। उन्होंने काकरान वाटिका में आरोग्य भारती द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पात्रों को शुगर की जांच करने वाली किट वितरित की। उन्होंने सभी से योग के जरिए रोगों से दूर रहने का आह्वान किया। इस दौरान विधायक लोकेंद्र चौहान व ओम कुमार, डा.राज तायल, राजेंद्रप्रकाश गुप्ता, टीसी अग्रवाल, सीताराम राणा, डा.नवनीत गर्ग समेत तमाम भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें