फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास को लेकर बीडीसी लामबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़। सत्ता परिवर्तन के बाद ब्लॉक प्रमुख पद की कुर्सियों को लेकर सियासी गरमी बढ़ गई है। रविवार को अफजलगढ़ ब्लॉक प्रमुख पद पर अविश्वास को लेकर बीडीसी सदस्य लामबंद हो गए।
विज्ञापन

रविवार अफजलगढ़ ब्लॉक प्रमुख के पद पर अविश्वास लाने को लेकर लोनिवि गेस्ट हाउस में बीडीसी लामबंद दिखाई दिए। बैठक में 60 बीडीसी सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाने को लेकर हामी भरी। बैठक में पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रदीप कुमार व अमरजीत सिंह चेयरमैन ने मौजूद क्षेत्र पंचायत सदस्यों से कहा कि यदि वह अविश्वास लाना चाहते हैं तो भाजपा कार्यकर्ता उनके साथ हैं। अब किसी भी स्तर पर अविश्वास लाकर नया ब्लाक प्रमुख बनाएंगे। सपा सरकार में हुई तानाशाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में प्रमुख पद के दावेदार विरेंद्र सिंह के अलावा तेजपाल सिंह, वीर सिंह, रविंद्र कुमार, दर्शन सिंह रावत, हेमंत कुमार, अमिताभ, पंकज कुमार, धर्मवीर सिंह, ईस्मादल, अनीता चौहान, बाबू सिंह, विक्रम सिंह, प्रवेश सिंह, दौलतराम, गौतम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें