फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम जगतराज पूर्व डीम चंद्रकला होंगी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले को खुले में शौचमुक्त बनाने में अपेक्षित सहयोग एवं महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए जिलाधिकारी बिजनौर जगतराज, बिजनौर की पूर्व जिलाधिकारी बी चंद्रकला तथा अन्य तीन तत्कालीन जिलाधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत प्रदेश के सभी मंडलायुक्त, जिलाधिकारियों एवं 34 जिलों के मुख्य विकास अधिकारियों की यूनीसेफ के वित्तीय सहयोग से 31 जुलाई, को ताज होटल, गोमतीनगर, लखनऊ में एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की जा रही है। इस कार्यशाला में जिले को खुले में शौचमुक्त बनाने में अपेक्षित सहयोग एवं सराहनीय कार्य करने के लिए मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जिलाधिकारी बिजनौर जगतराज, बिजनौर की तत्कालीन जिलाधिकारी बिजनौर वर्तमान उप सचिव केंद्र सरकार बी चंद्रकला, तत्कालीन जिलाधिकारी शामली वर्तमान जिलाधिकारी देवरिया सुजीत कुमार, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली कंचन वर्मा, तत्कालीन जिलाधिकारी जिला मीरजापुर वर्तमान उपाध्यक्ष, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, गाजियाबाद को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा। जगतराज ने जिला बिजनौर को प्राप्त होने वाली इस उपलब्धि पर ओडीएफ कार्य में अपना महत्वपूर्ण योगदान करने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें