लायंस क्लब बिजनौर सिटी का अधिष्ठापन समारोह का आयोजन
बिजनौर (ब्यूरो)। लायंस क्लब बिजनौर सिटी का अधिष्ठापन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायंस खुर्शीद मोहसिन जैदी और उनके संचालक मंडल के सदस्यों को गाजियाबाद से पधारे वाइस डिस्ट्रिक गवर्नर ने शपथ ग्रहण कराकर पदभार ग्रहण कराया।
मुख्य अतिथि पूर्व डिस्ट्रिक गर्वनर मुकेश गोयल ने गत वर्ष कराए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया । अध्यक्ष खुर्शीद मोहसिन जैदी ने वर्तमान सत्र में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि वर्तमान सत्र में प्राइमरी स्कूल को गोद लिया जाएगा। जीवन रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे गरीबों की निशुल्क स्वास्थ्य संबंधी जांच शिविर, रक्तदान, साक्षरता शिविर, भ्रूण हत्या और लिंग परीक्षण ना कराने के प्रति महिलाओं को जागृत करने आदि कार्य किए जाएंगे। इस मौके पर पारस अग्रवाल, नवनीत अग्रवाल और शशांक त्यागी को पिन लगाकर क्लब में शामिल किया। कार्यक्रम में अजय कुमार, अरुण अग्रवाल, अक्षय गोयल, सुधीर गुप्ता, अनंत गुप्ता, आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन एसके बबली ने किया।