फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने माल को निकालने में लगे दुकानदार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुराना माल निकालने में लगे दुकानदार
विज्ञापन

बिजनौर। पूरे देश में शुक्रवार आधी रात को जीएसटी लागू हो चुका है। पूरे देश में अब एक कर लागू हो गया है, लेकिन जिले में जीएसटी लागू होने के पहले दिन कोई खास असर देखने को नहीं मिला। जीएसटी में अभी व्यापारी पुराने स्टॉक को ही ठिकाने लगाने में जुटे हैं। फिलहाल कहीं पर बिल भी नहीं दिए जा रहे हैं।
जीएसटी में करों में काफी फेरबदल किया गया है। काफी चीजें सस्ती हो गई हैं और कुछ वस्तुओं पर टैक्स पहले से बढ़ गया है। जीएसटी लागू होने पर व्यापारियों को उपभोक्ताओं को बिल के वाउचर देने हैं, लेकिन दुकानों में रखे प्रिंट वाले माल को घटी हुई दर पर बेचने से उपभोक्ताओं को नुकसान होगा। अगर व्यापारी किसी बढ़े टैक्स रेट वाले सामान को उपभोक्ता को बेचेंगे तो उपभोक्ता उसे खरीदने को तैयार नहीं होंगे। इसलिए दुकानदार पुराने माल को प्रिंट रेट पर ही बेच रहे हैं। खुले अनाज पर पहले पांच प्रतिशत टैक्स दिया जाता था। जीएसटी में सभी प्रकार के खुले अनाज को करमुक्त कर दिया है, लेकिन फिर भी अनाज के दामों में कोई कमी नहीं आई है। व्यापारी नेताओं का कहना है कि न तो दुकानदारों को अपना नुकसान मंजूर है और न ही उपभोक्ता प्रिंट रेट से अधिक कीमत देना चाहते हैं। व्यापारी पुराना स्टॉक प्रिंट रेट पर ही बेच रहे हैं। नए सामान पर जो टैक्स लगाया जाएगा, उसका पालन व्यापारी करेंगे।
विज्ञापन

नहीं होगी चीनी महंगी
चीनी पर पहले प्रति क्विंटल पर शुगर मिल 195 रुपये एक्साइज ड्यूटी देती थीं। जीएसटी लागू होने के बाद प्रति कुंतल चीनी पर पांच प्रतिशत टैक्स देना होगा। इससे चीनी के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। वर्तमान में चीनी के दाम 3575 रुपये प्रति क्विंटल हैं। इस पर 195 रुपये की एक्साइज ड्यूटी जाती है। जीएसटी लगने पर इस रेट पर केवल 178 रुपये का ही कर जाएगा। इससे चीनी महंगी होने के बजाए कुछ सस्ती होगी।
विज्ञापन

इक्का-दुक्का व्यापारी आए
जीएसटी के बारे में व्यापारियों को सहयोग देने के लिए वाणिज्य कर विभाग में हेल्प डेस्क बनी है। जीएसटी लागू होने के पहले दिन हेल्प डेस्क पर सहयोग लेने इक्का दुक्का व्यापारी ही आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें