फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध का सैंपल भरा, एक क्विंटल फल नष्ट कराए, 55 किलो पॉलीथिन जब्त की

विज्ञापन
विज्ञापन
दूध का सैंपल भरा, एक क्विंटल फल नष्ट कराए, 55 किलो पॉलीथिन जब्त की
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने क्षेत्र में अभियान चलाकर दो स्थानों से दूध का नमूना भरा, सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। इस दौरान अतरासी चौराहा, लकड़ा चौराहा पर एक क्विंटल से अधिक गले सड़े फल नष्ट कराए। उधर इस कार्रवाई से विक्रेताओं में खलबली मची रही। पालीथिन को जब्त करने को भी अभियान चलाया गया।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज गुप्ता के नेतृत्व में एफडीए टीम ने शुक्रवार को जोया रामपुर धना मार्ग से नासिर नाम के दूधिया से दूध का सैंपल भरा। एक अन्य स्थान से रियासत नाम के दूधिया से भी दूध का सैंपल लिया। दोनों सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। इसके अलावा लकड़ा चौराहा, अतरासी चौराहे पर अभियान चलाकर गले सड़े फलों को नष्ट कराया गया। इस दौरान 60 किलो तरबूज, बीस किलो खरबूजा, पांच किलो अनार, चालीस किलो आम नष्ट कराए। उधर इस कार्रवाई से फल विक्रेताओं में खलबली मची रही। टीम में खाद्य निरीक्षक चौधरी विजय कुमार, तन्मय अग्रहरि, महेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान चलाकर 55 किलो पॉलीथिन जब्त की
अमरोहा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने अतरासी मार्ग और लकड़ा चौराहे पर अभियान चलाकर विक्रेताओं से 55 किलो पॉलीथिन जब्त की। विक्रेताओं को मौखिक चेतावनी दी। यदि पॉलीथिन में सामान बेचते मिले तो कार्रवाई की जाएगी। शासन द्वारा पॉलीथिन में सामान की बिक्री पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी गई है। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी समेत तीन एफसओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें