फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने किशोरी को भगाने के आरोप में तांत्रिक को नजीबाबाद से गिरफ्तार किया, पूछताछ जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरार किशोरी को पुलिस ने किया बरामद
विज्ञापन

धामपुर। पुलिस ने उपचार के नाम पर किशोरी को लेकर फरार हुए नगीना क्षेत्र के तांत्रिक को नजीबाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने किशोरी को भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

धामपुर थाने के एक गांव की महिला से चार दिन पहले पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया गयर था कि नगीना थाने के गांव गोपीवाला निवासी मोहम्मद साजिद तंत्र विद्या से बीमार लोगों का उपचार करता था। जब उन्हें पता लगा तो वह भी अपनी बीमार किशोरी को उपचार कराने को उसके पास गए। तांत्रिक ने उपचार कराने के नाम पर उनसे 35 हजार की नकदी भी हड़प ली और उनकी पुत्री को लेकर फरार हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए बुधवार को आरोपी तांत्रिक को नजीबाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने तांत्रिक से पूछताछ करनी शुरू कर दी है। कोतवाल का कहना है कि आरोपी को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें