नजीबाबाद। गन्ना निदेशालय भारत सरकार द्वारा ट्रेंच विधि से गन्ने की बुआई के दौरान दलहनी और तिलहनी फसलों के उत्पादन से संबंधित सर्वे कराया जा रहा है। संयुक्त निदेशक डॉ. महेश कुमार ने जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह के साथ ट्रेंच विधि से गन्ना उत्पादन करने और उसके साथ दलहन और तिलहन की सहफसल उत्पादन की स्थिति का जायजा लेने के लिए गांव भुड्डी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने ट्रेंच विधि से गन्ना उत्पादन के साथ दलहन और तिलहन की फसल उत्पादन के आंकड़ों की किसानों से जानकारी की। टीम दो दिन नजीबाबाद क्षेत्र में रहेगी।