फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने की धारा 370 खत्म करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू ने की अनुच्छेद 370 खत्म करने की मांग
विज्ञापन

बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन भी जम्मू कश्मीर में लागू अनुच्छेद 370 के विरोध में उतर आई है। किसानों ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने की मांग की है। इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़ को सौंपा।
विज्ञापन

किसान शनिवार को हाथ में तिरंगा लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे। किसानों ने ज्ञापन में बताया कि 14 फरवरी को पाक समर्थित आतंकवादी संगठन ने पुलवामा के आतंकी घटना को अंजाम दिया। इस कायराना हमले में देश के 40 से ज्यादा जवान शहीद हो गए। इस घटना से पूरे देश में गम और गुस्सा है। कहा कि इस हमले के बाद भारत सरकार ने जिस तरह पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की वह बधाई की पात्र है। हमारे देश की वायुसेना के पराक्रम ने पाकिस्तान के दांत खट्टे कर दिए। देशवासियों को देश की सेना पर गर्व है। कहा कि भारतीय किसान यूनियन जिला मुख्यालयों पर सैनिकों के समर्थन में प्रदर्शन कर रही है। कहा कि अगर जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा दी जाए तो वहां आतंकवाद को खत्म करने में बड़ी सफलता मिलेगी। प्रधानमंत्री से जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त करने, शहीद होने वाले अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को शहीद का दर्जा देने, सेना के बराबर सुविधाएं देने, राज्य सरकार द्वारा शहीद के परिजनों को एक करोड़ रुपये व परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने, शहीद के गांव को भी शहीद के गांव का दर्जा देकर गांव में शहीद स्मारक बनवाने की मांग की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह, अतुल कुमार, रामौतार सिंह, संदीप त्यागी, सिंधुराज, भूपेंद्र सिंह, हुकम सिंह, राजवीर सिंह, दीपक तोमर, सुमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें