फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटिस के बाद भी नहीं पहुंचे वेव ग्रुप की मिलों के अध्याशी अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोटिस के बाद भी नहीं पहुंचे वेव ग्रुप की मिलों के अध्याशी अधिकारी
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम के नोटिस के बाद भी वेव ग्रुप की बिजनौर व चांदपुर चीनी मिल के अध्याशी अधिकारी उपस्थित नहीं हुए। प्रशासन की ओर से दोनों को अंतिम नोटिस भेजे गए हैं। अगर दोनों अधिकारी अब भी उपस्थित नहीं हुए तो उनके निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

चीनी मिल के अध्याशी अधिकारी की नियुक्ति संबंधित जिले के डीएम के अनुमोदन पर होती है। मिल के अध्याशी अधिकारी भुगतान व अन्य मुद्दों पर निर्णय लेने के लिए अधिकृत होते हैं। वेव ग्रुप की बिजनौर चीनी मिल के अध्याशी अधिकारी अशोक कुमार व चांदपुर चीनी मिल के अध्याशी अधिकारी अनिल कुमार हैं। दोनों अध्याशी अधिकारी आज तक जिला प्रशासन की किसी भी बैठक में नहीं आए हैं और न ही किसानों से कोई बात करते हैं। डीएम कार्यालय द्वारा दोनों अध्याशी अधिकारियों को शनिवार को कलक्ट्रेट में तलब किया गया था, लेकिन दोनों में से कोई नहीं आया। इस मामले में प्रशासन ने कड़ा रूख अपनाने का निर्णय लिया है। दोनों अध्याशी अधिकारियों के खिलाफ अंतिम नोटिस जारी किया जा रहा है। अगर इसके बाद भी ये अधिकारी उपस्थित नहीं हुए तो दोनों निलंबित कर दिए जाएंगे। डीसीओ यशपाल सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें