फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृत गुलदार मिलने पर मुरादाबाद और बरेली से पहुंचे वनाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
साहनपुर वन क्षेत्र में मिला मृत गुलदार
विज्ञापन

नजीबाबाद। साहनपुर वन रेंज में नर गुलदार का शव मिला। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि गुलदार की मौत किसी वाहन से टकराकर हुई है।
बिजनौर वन प्रभाग की साहनपुर रेंज में पूर्वी गंगनहर नानू पुल के निकट नर गुलदार का शव पडे़ होने की सूचना मिली। प्रभारी डीएफओ अखिलेश चंद मिश्रा, सहानपुर रेंजर जीबी यादव के निर्देशन में वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंची और गुलदार के शव को कब्जे में लिया। डीएफओ ने बताया कि अनुमानित चार वर्ष आयु के नर गुलदार की लंबाई छह फीट है। वन अधिकारियों का अनुमान है कि सहानपुर कंपार्टमेंट आठ से गुलदार नहर में पानी पीने आया होगा, तभी किसी वाहन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गुलदार के मरने की सूचना पर बृहस्पतिवार को वन विभाग के सीसीएफ बरेली अरविंद गुप्ता, सीएफ मुरादाबाद आरपी वर्मा, लेपी सक्सेना सदस्य भारतीय जंतु कल्याण बोर्ड, बीएस तोमर सदस्य डब्ल्यू डब्ल्यू एफ एनजीओ नजीबाबाद पहुंचे। वनाधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया। चिकित्सकों की टीम ने मृत गुलदार का पोस्टमार्टम किया। पशु चिकित्सकों की टीम में डॉ. आकाश, डॉ. पलानी, डॉ. मेघा शर्मा, डॉ. कर्मवीर सिंह, डॉ. विनोद कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें