फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 1.60 लाख किसान मिले सम्मान योजना के पात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 1.60 लाख किसान मिले सम्मान योजना के पात्र
विज्ञापन

बिजनौर। प्रधामंत्री किसान सम्मान योजना में पहले चरण में जिले में अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा पात्र किसान मिल चुके हैं। इन किसानों से जुड़ी जानकारी की बारीकी से जांच की जा रही है। इसके बाद यह सूचना शासन को भेज दी जाएगी। शासन इस सूचना के आधार पर पात्र किसानों के खाते में पहली किस्त के दो दो हजार रुपये भेजेगा।
केंद्र सरकार ने अपने अंतरिम बजट में किसानों को वित्तीय सहायता के रूप में छह हजार रुपये प्रति साल देने की घोषणा की थी। लघु व सीमांत किसानों यानि 25 बीघा तक जमीन के मालिक किसानों को इस योजना में शामिल किया गया है। इन किसानों को साल में छह हजार रुपये तीन किस्तों में मिलेंगे। खातों में ही यह रुपये भेजे जाएंगे। इस योजना के क्रियान्वयन के लिए काम तेजी से चल रहा है। योजना में किसानों की जमीन, खाते, आधार नंबर आदि की जांच में कृषि विभाग के कर्मचारी रात भर लगे हुए हैं। राजस्व विभाग की टीम भी किसानों की जमीन का सत्यापन कर रही है। सत्यापन में पात्र पाए जाने वाले किसानों को ही योजना का लाभ मिलेगा। इस योजना में अब तक एक लाख 60 हजार किसान पात्र मिल चुके हैं। अब इनके बैंक खाते, आधार नंबर, पहचान पत्र आदि की फीडिंग पर बारिकी से काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

पंजीकरण जरूरी
योजना का लाभ उन किसानों को दिया जाएगा जो कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत हैं। जिले में तीन लाख 54 हजार 712 किसान विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत हैं। इनमे से दो लाख तीन हजार किसानों की जांच हो चुकी है।
विज्ञापन

आधार से ही मिलेगा लाभ
पहली किस्त के लिए आधार नंबर को अनिवार्य नहीं किया गया है, लेकिन इसके बाद आधार नंबर अनिवार्य होगा। आधार नंबर मिलने के बाद ही किसानों को योजना का लाभ दिया जाएगा।
बाकी की जांच जारी
उपकृषि निदेशक जेपी चौधरी के अनुसार जांच में अब तक 1.60 लाख पात्र किसान मिले हैं। बाकी किसानों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें