फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदाकर्मियों ने चूड़ी और मालाएं दिखाकर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यरत कर्मचारियों को चूड़ी दिखाकर जताया विरोध
विज्ञापन

बिजनौर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ की ओर से विशिष्ट सेवा नीति बनाकर जॉब सिक्योरिटी एवं सुरक्षा प्रदान कराने सहित अन्य मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय पर दिया जा रहा बेमियादी धरना नौवें दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने हड़ताल के दौरान सीएमओ कार्यालय, जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल में काम कर रहे कर्मचारियों को चूड़ियां दिखाकर विरोध जताया। इस दौरान 30 जनवरी को लखनऊ के इडेन गार्डन में चल रहे धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।
विज्ञापन

21 जनवरी से संविदा कर्मचारियों द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा है। मंगलवार को नौवें दिन भी कर्मचारियों का धरना जारी रहा। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय, जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल आदि में काम कर रहे संविदाकर्मियों को चूड़ियां दिखाकर विरोध जताया। जिलाध्यक्ष सनाउर्रहमान ने बताया कि प्रदेश में करीब 75 हजार कर्मचारी संविदा के रूप में कार्यरत हैं। कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कई सालों से संघर्षरत हैं। वे अपनी जान की परवाह किए बगैर लोगों को उपचार मुहैया कराते हैं। जिला मंत्री रोबिन कुमार ने बताया कि शासन-प्रशासन द्वारा उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है। प्रदेश में सत्ता में आने से पूर्व भाजपा ने कर्मचारियों से वादा किया था कि सत्ता में आने पर कर्मचारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। शासन-प्रशासन की ओर से शीघ्र ही समस्या का समाधान कराने का आश्वासन देकर खुश कर दिया जाता है। इससे कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। ज्ञापन में संविदाकर्मियों के समायोजन के लिए नवीन पद सृजन करने, समान कार्य समान वेतन शीघ्र लागू करने, विशिष्ट सेवा नीति बनाकर संविदा कर्मचारियों को सुरक्षा प्रदान करने, ठेकेदारी प्रथा समाप्त कराकर कर्मचारियों को ठेकेदारी प्रथा से मुक्ति दिलाने, आशा कार्यकर्ताओं को उचित मानदेय दिलाने आदि की मांग की। धरना देने वालों में बबीता सिंह, डा. चेतना, संगीता, राजवती देवी, विपिन शर्मा, सुनीता राजपूत, अजीम अहमद, पंकज शर्मा, नितिन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें