क्विज प्रतियोगिता में आलिया, हिमांशी प्रथम
चांदपुर। गुलाब सिंह हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में समाजशास्त्र विभाग के तत्वावधान में आयोजित क्विज प्रतियोगिता में ग्रुप डी की आलिया परवीन, हिमांशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मंगलवार को महाविद्यालय में आयोजित क्विज प्रतियोगिता में 16 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिन्हें आठ ग्रुपों में बांटा गया।
ग्रुप ए में सोनी, मोहम्मद शाहजेब, ग्रुप बी में कामना शर्मा, सविता, ग्रुप सी में मोहसिना, मानसी यादव, ग्रुप डी में आलिया परवीन, हिमांशी, ग्रुप ई में शीबा, गरिमा, ग्रुप एफ में निशात अंजुम, सुहैल अहमद, ग्रुप जी में छाया, अंजलि नेगी, ग्रुप एच में नीरु आर्य व आयशा परवीन ने सहभागिता की। फाइनल राउंड में सर्वाधिक अंक पाकर ग्रुप डी की आलिया परवीन, हिमांशी ने प्रथम, ग्रुप जी की छाया, अंजलि नेगी ने द्वितीय, ग्रुप ई की शीबा, गरिमा चौहान ने तृतीय, ग्रुप बी की कामना शर्मा, सविता ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। विजेताओं को प्राचार्या डॉ. साधना, निवर्तमान प्राचार्य डॉ. केके मिश्रा ने पुरस्कृत किया। संचालन डॉ. अनिल कुमार वर्मा ने किया। इस दौरान मुकेश शर्मा, डॉ. अखिलेश, डॉ. मीनाक्षी चौहान, डॉ. दिनेश सिंह, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. जैनुल आबीदीन, डॉ. राहुल त्यागी, डॉ. जेबा नाज, डॉ. संतोष देवी, सज्जद अली, मोहम्मद आरिफ, डॉ. दिनेश कुमार, हरिओम, श्वेता राजपूत, शाहीन कमर, अंजलि, अंतिमा रानी, गजराज सिंह, राजेश श्रीवास्तव, कुलदीप कुमार आदि मौजूद रहे।