फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 ग्राम पॉलीथिन की जब्त, चार हजार का जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
400 ग्राम पॉलिथीन की जब्त, चार हजार का जुर्माना वसूला
विज्ञापन

मंडावर। नगर पंचायत ईओ ने सोमवार शाम कर्मचारियों के साथ नगर में पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया। ईओ गार्गी त्यागी के अनुसार उन्हें काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी कि कुछ दुकानदार पॉलिथीन का प्रयोग रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए ईओ ने टीम के साथ नगर में सघन चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

मोहल्ला शाह विलायत में सत्तार अंसारी नामक दुकानदार को पॉलिथीन में सामान बेचते हुए रंगेहाथ दबोचा और उसके पास से करीब 400 ग्राम पॉलीथिन जब्त कर चार हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। साथ ही भविष्य में पॉलीथिन का प्रयोग न करने की चेतावनी दी गई। ईओ ने बताया कि कस्बे में पॉलिथीन का उपयोग नहीं होने दिया जाएगा। पॉलिथीन के उपयोग करने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर ईओ के साथ राजकुमार,चंचल, रामअवतार, मोइन अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें