हसनपुर। ब्लाक क्षेत्र के गांव पतेई भूड़ में जिला पंचायत अध्यक्ष का सम्मान समारोह और जूता वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। जिला पंचायत अध्यक्ष पति चौधरी भूपेंद्र सिंह ने गांव के जर्जर मार्ग के लिए 15 लाख की लागत से 2 सौ मीटर सड़क बनवाने की घोषणा की।
चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि हम जिस पद पर भी रहें पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ काम करें। जिससे लोग हमारी प्रशंसा करें और हमें भी आत्म संतुष्टि मिल सके। इस वर्ष गंगा मेले पर 70 लाख की लागत से विकास कार्य होंगे। जिसमें मूर्तियों पर छत्रक लगवाए जाएंगे। महिलाओं के वस्त्र बदलने की सुविधा और आने-जाने के अलग-अलग रास्तों की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने जनपद का एक विद्यालय गोद लेने की घोषणा भी की। इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गौतम प्रसाद ने कहा कि हमें शिक्षा की गुणवत्ता पर ध्यान देने की जरूरत है। यह जिला नेशनल अचीवमेंट सर्वे में दूसरे नंबर पर रहा है। नया विचार नई ऊर्जा के जिला अध्यक्ष वीर सिंह चौहान ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मास्टर रवि करण गहलोत ने की और संचालन होमपाल सिंह ने किया। इस दौरान ब्रह्मदत्त त्यागी, पुनीत अग्रवाल, धर्मेंद्र उर्फ लालू, प्रदीप अग्रवाल, शेर सिंह, मनवीर सिंह चिकारा, यशपाल सिंह, विनय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।