अमरोहा। अमरोहा सदर तहसील बार एसोसिएशन की बार रूम में हुई बैठक में मेरठ जनपद में पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं पर किए लाठीचार्ज की निंदा की गई। अधिवक्ताओं ने प्रधानमंत्री को मांगपत्र भेजकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट बेंच की स्थापना की मांग की। अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के दोषी अधिकारियों पर मुकदमा दर्जकर निलंबित करने और घायल हुए अधिवक्ताओं को 20-20 लाख रुपये सरकारी सहायता की मांग की गई है। मांगपत्र में भाजपा सरकार से चुनाव के दौरान किए वायदे को पूरा कर हाई कोर्ट बेंच की स्थापना करने की मांग अधिवक्ताओं ने की है। अध्यक्षता बार अध्यक्ष मंसूर अहमद ने की। बैठक में रमेशचंद्र गोयल, मुस्तेहसन रजा, आशिक हसन, महफूज अली, हबीब अहमद, मुजाहिर हुसैन, शमीम अहमद आदि मौजूद रहे।