फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ की लागत से होंगे बाढ़ सुरक्षा कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। बाढ़ सुरक्षा कार्य कराने के लिए निकाले गए टेंडरों को शनिवार को अफजलगढ़ सिंचाई खंड धामपुर के एक्सईएन आरके शर्मा के कार्यालय में ठेकेदारों के बीच में खोला गया।
विज्ञापन

एक्ईएन ने बताया कि टेंडर के माध्यम से जिला मुरादाबाद और बिजनौर में बाढ़ सुरक्षा से संबंधित एक करोड़ की लागत से करीब 25 कार्य होने है। इनमें दो कार्य कराने को सरकार की ओर से 20 लाख का आवंटन किया जा चुका है। जहां के लिए धन का आवंटन हो चुका है, वहां जल्द कार्य शुरू करा दिया जाएगा। जहां के लिए अभी धन नहीं है, वहां भी हरहाल में 15 जून तक काम पूर्ण कराने को सरकार से धन की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से बाढ़ से निपटने को वह पूरी तरह से अपडेट है। तहसील नगीना में मालन नदी पर गांव खैरूल्लापुर और धामपुर में खो नदी पर गांव तिपरजोत के पास कुछ प्वाइंट संवेदनशील है। यहां पर करीब 25 लाख की लागत से बल्ली स्टड और कटर का कार्य होना है। इसके लिए धन की मांग की गई है। आवंटन होने के साथ ही इस कार्य को पूरा करा दिया जाएगा। एक्सईएन ने बताया कि शनिवार को जो टेंडर खोले गए है, उन 25 कार्य 15 जून तक पूरा कराने का लक्ष्य है। दो कार्यों को पूरा कराने को विभाग के पास 20 लाख का आवंटन हो चुका है। इस आवंटन में से नौ लाख में जिला मुरादाबाद में ढेला नदी पर रोशनपुर रजवाहे पर और 11 लाख की लागत से ई-टेंडरिंग के माध्यम से खो नदी पर गांव नंद गांव के पास कार्य होने है। इस कार्य को जल्द शुरू कर दिया जाएगा। इन 25 कामों को करने को 182 टेंडर मिले है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें