फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्रवार से आंदोलन तेज करेंगे ग्रामीण डाककर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जीडीएस वेतन समिति की रिपोर्ट एवं सातवें वेतन आयोग का लाभ दिलाने सहित कई अन्य मांगों को लेकर देशव्यापी आह्वान पर ग्रामीण डाक सेवकों की चल रही बेमियादी हड़ताल 10 वें दिन भी जारी रही। साथ ही संघ की ओर से एक जून को जिलेभर में आक्रोश रैली निकालने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय ग्रामीण डाकसेवक संघ से जुड़े डाक सेवकों केंद्र सरकार और डाक विभाग के उच्च अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। मंडलीय सचिव नरेंद्र शर्मा ने कहा कि देशभर में करीब दो लाख 70 हजार डाक सेवक हड़ताल पर हैं। वे पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ जनता की सेवा करते हैं। इसके बदले सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने वाले डाक सेवकों को केवल सात से 10 हजार रुपये तक का ही मानदेय देती है, जबकि यही काम करने वाले शहरी क्षेत्र के पोस्टमैन को 30 से 41 हजार रुपये वेतन देती है। गांव की अपेक्षा शहर में वर्कलोड बहुत कम है। इसके बावजूद केंद्र सरकार दोहरी नीति अपनाकर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। कर्मचारियों का कहना है कि यदि सरकार ने संघ की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया तो वे जिलेभर में आक्रोश रैली निकालकर सरकार की दमनकारी नीतियों का विरोध करेंगे। धरने पर बैठने वालों में नरेंद्र शर्मा, बाबूराम, रेणू, पीतम, विजयपाल, विनोद शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, अशोक कुमार, जिले सिंह, बलराम सिंह, निकलेश, मोहम्मद आरिफ, राजेंद्र शर्मा, रोहताश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें