बिजनौर । उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट लीग अंडर-14 के द्वितीय क्रिकेट मैच में बिजनौर-सी ने बिजनौर-बी को 33 रन से हराया। मैच कुल 30 ओवरों का कराया गया।
शुक्रवार को नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मैच में टॉस जीतकर बिजनौर-सी ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बिजनौर-सी ने 26 ओवरों में कुल 136 रन बनाये। टीम की ओर से कप्तान अनमोल ने दो, अजय ने तीन तथा मयंक ने एक विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी बिजनौर-बी 23 वें ओवर में 103 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। बिजनौर-बी की ओर से निखिल ने 25, सादिम ने 26, वेदांश त्यागी ने 15 रन बनाये। इसके अलावा अभिषेक व कार्तिकेय शर्मा ने तीन-तीन तथा सादिम, मंसब और अनुज ने एक-एक विकेट लिए। मैच के अंपायर चितवन शर्मा और स्कोरर सादिम रहे।