फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्दौर के व्यवसायिक शिक्षकों का विवाद सुलझा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। सीडी इंटर कालेज हल्दौर में व्यावसायिक शिक्षकों का विवाद सुलझ गया है। डीआईओएस के निर्देश पर व्यावसायिक शिक्षकों ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। शिक्षकों से विद्यालय का शैक्षिक माहौल सुधारने को कहा गया है।
विज्ञापन

डीआईओएस राजेश कुमार के अनुसार सीडीइंटर कॉलेज में व्यावसायिक शिक्षक विनीत कौशिक, राजेश कुमार व बबीता रानी को कार्यभार ग्रहण कराने को लेकर विवाद था। शिक्षक इस मामले में कोर्ट चले गए थे। निर्णय शिक्षकों के पक्ष में हुआ। राजेश कुमार ने अपनी ड्यूटी ज्वाइन कर ली थी। अन्य दो शिक्षकों के कार्यभार ग्रहण कराने को लेकर विवाद था। प्रकरण उनके समक्ष आया। सुनवाई के बाद विनीत कौशिक व बबीता रानी को ड्यूटी ज्वाइन करा दी गई है। दोनों शिक्षकों ने 29 जनवरी को कार्यभार ग्रहण कर लिया है। डीआईओएस के मुताबिक प्रधानाचार्य व व्यावसायिक शिक्षकों से विद्यालय हित में कार्य करने व शैक्षिक माहौल सुधारने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें