फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी संघ में संचालक के 215 दावेदारों नें कराई नामजदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर । सहकारी संघ के चुनाव में संचालक पद के लिए 215 दावेदारों ने नामांकन कराए हैं। सबसे अधिक नामांकन पत्र सहकारी संघ कोतवाली और सबसे कम नामांकन पत्र सहकारी संघ हल्दौर में जमा हुए हैं। दावेदारों ने वोटरों को अपने कब्जे में लेना शुरू कर दिया है। पांच सहकारी संघों में 57 संचालकों का निर्विरोध चुना जाना तय है।
विज्ञापन

जिले में 24 सहकारी संघ हैं। इनमें करीब 2,000 वोटर हैं। बृहस्पतिवार को संचालक पद के लिए नामांकन कराने का दिन था। संघों के संचालक का चुनाव पेक्स प्रतिनिधि व संघ के व्यक्तिगत सदस्य करते हैं। जिले में संचालक पद के लिए 215 दावेदारों ने नामांकन कराए है। सहकारी संघ कोतवाली में सबसे अधिक 14 दावेदारों ने नामांकन पत्र भरे हैं। सहकारी संघ हल्दौर में सबसे कम मात्र चार दावेदारों ने नामांकन पत्र भरे हैं। संघ में वोटरों की संख्या कम होने के कारण एक एक वोट को अपनी ओर करने के लिए दावेदारों ने जोर लगाने शुरू कर दिए हैं। वोटरों को अपने कब्जे में लेना शुरू का दिया गया है।

कहां कितने नामांकन पत्र भरे गए
बिजनौर। सहकारी संघों चुनाव के जिला प्रभारी सत्यपाल सिंह के अनुसार सहकारी संघ किरतपुर, सिसौना, चंदक ,गंज, में सात-सात , धर्मनगरी, स्योहारा में छह-छह, फीना, गजरौला, मंडावर, बास्टा, चांदपुर, कासमपुरगढ़ी, अकबराबाद, गोहावर, पुरैनी में 11-11, झालू, बरूकी में 13, तीन, हल्दौर में चार, नूरपुर ,ताजपुर शेरकोट में नौ, नौ, पैजनियां में पांच और कोतवाली में 14 दावेदारों ने नामांकन पत्र भरे हैं।
विज्ञापन

57 दावेदारों का निर्विरोध चुना जाना तय
बिजनौर। जिला चुनाव प्रभारी के अनुसार हर संघ में 11 और 11 संचालक चुने जाने हैं। सिसौना में सात, धर्मनगरी में छह, फीना में 11 और गजरौला के सभी 11 निर्वाचन क्षेत्र में एक-एक नामांकन पत्र होने सेे उनका निर्विरोध चुना जाना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें