फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षक संघ का अधिवेशन आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर । उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट के जिला स्तरीय अधिवेशन में शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण कराने की मांग की गई। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बिजनौर इंटर कॉलेज में आयोजित माध्यमिक शिक्षक संघ के अधिवेशन में मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी राम बाबू शास्त्री ने कहा कि संघ शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण कराने के लिए प्रयास कर रहा है। उन्होंने शिक्षकों को पुरानी पेंशन बहाली कराने को लेकर जल्द ही आंदोलन करने, वित्त विहीन शिक्षकों को मानदेय का भुगतान कराने की मांग की। डॉ. लाल बहादुर रावल ने शिक्षकों से समस्याओं के निस्तारण के लिए एकजुट होने पर जोर दिया । अन्य वक्ताओं ने संघ क ो मजबूत करने पर जोर दिया और मांगों को पूरा कराने के लिए एकजुट प्रयास करने को कहा। इस मौके पर मंडल मंत्री सुधीर अग्रवाल, विधायक ओम कुमार, डॉ. देवेंद्र सिंह, चंद्रहास सिंह, सोमदेव सिंह, अर्जुन सिंह, राकेश शर्मा आदि ने विचार व्यक्त किए । अध्यक्षता डॉ. लालबहादुर रावल ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें