फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्त जांच किट की निर्माता कंपनी के खिलाफ होगा वाद-दायर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। भाजपा के रक्त परीक्षण शिविर में इस्तेमाल होने वाली रक्त किट जांच में फेल पाई गई थी। औषधि विभाग ने जांच किट बनाने वाली कंपनी को एक नमूना देकर 28 दिन के भीतर फेल आए नमूने को चैलेंज करने को कहा है। 28 दिन में अगर कंपनी चैलेंज नहीं करेगी तो उसके खिलाफ कमिश्नरी पर स्पेशल कोर्ट में वाद-दायर किया जाएगा। अमर उजाला में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया था और स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया था।
विज्ञापन

जिलेभर में भाजपा ने जून 2017 से रक्त परीक्षण शिविरों का आयोजन किया था। रक्त परीक्षण शिविर में रक्त जांच किट में खराबी होने के कारण कई शिविरों में सभी का रक्त समूह सामान आया था। भाजपाइयों ने इसकी शिकायत सीएमओ से की थी। उसके बाद सीएमओ ने जांच किट वापस लेकर मंगवाकर उनके स्थान पर दूसरी जांच किट भिजवाई थी। अमर उजाला में प्रमुखता से छपने के बाद स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन हरकत में आया था। डीएम जगतराज ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ड्रग इंस्पेक्टर को रक्त जांच किट का नमूना लेने का निर्देश भी दिया था। डीआई आशुतोष मिश्रा ने रक्त जांच किट का नमूना लेकर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोलोजिकल नोएडा भेजा था। प्रयोगशाला में रक्त जांच किट का नमूना फेल पाया गया था। यह जांच किट भट्ट बायोटेक बंगलूरू ने बनाई थी। डीआई ने बंगलूरू भट्ट बायोटेक कंपनी पहुंचकर रक्त जांच किट के निर्माता कंपनी की पुष्टि की। पुष्टि के बाद डीआई ने एक नमूना कंपनी को भी सौंप दिया है। डीआई आशुतोष मिश्रा के मुताबिक रक्त जांच किट की फेल हुई जांच को चैलेंज कर दोबार जांच चाहती है तो उनके पास 28 दिन का समय है। अगर 28 दिन के भीतर कंपनी फेल नमूने को चैलेंज नहीं करती है तो उसके खिलाफ मुरादाबाद कमिश्नरी पर स्पेशल कोर्ट में वाद-दायर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें