फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदसलूकी के लिए पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नींदडू़ । समाज सेवा समिति की ओर से कुलभूषण जाधव की पत्नी व माता के साथ मुलाकात के नाम पर की गई बदसलूकी के विरोध में पाकिस्तान सरकार के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को समाज सेवा समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मस्जिद पीर फतेह अली शाह के निकट एकत्रित हुए तथा पाकिस्तान की जेल में बंद सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी एवं व्यापारी कुलभूषण जाधव से मानवीय मुलाकात के नाम पर उनकी मां व पत्नी को अपमानित करने की कड़े शब्दों में निंदा की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जाधव की मां और पत्नी से उनके लिबास तब्दील कराने तथा जूते उतरवाने के अलावा चूड़ियां, बिंदी और मंगलसूत्र आदि सुहाग चिह्न उतरवाने को किसी भी दशा में उचित नहीं ठहराया जा सकता। यह इस्लामी उसूलों के साथ मानवता के भी विपरीत है। समिति पाकिस्तान की इस हरकत की जबरदस्त शब्दों में निंदा करती है।
प्रदर्शन करने वालों में आबाद अहमद, नबील अहमद, मोहम्मद जफर, सईद अहमद असलम शाह, सगीर अहमद, शाहनवाज, महफूजुर्रहमान, मोहम्मद अतीक, अजीज कुरैशी, राकेश कुमार, मोहम्मद नाजिर, रईस अहमद तथा वकील अहमद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें