फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल फाटक और गढ़मलपुर फ्लाईओवर का शेष निर्माण कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। डबल फाटक और गढ़मलपुर फ्लाईओवर का अधूरा निर्माण कार्य दिसंबर के अंत तक पूरा हो जाएगा। सेतु निगम ने डबल फाटक फ्लाईओवर का बिहारी तिराहा क्षेत्र का शेष निर्माण कार्य मिट्टी भरान के साथ शुरू कराया है। उधर, रेलवे निर्माण इकाई ने भी गढ़मलपुर फ्लाईओवर क्रॉसिंग पर छत डालने का काम भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

नव वर्ष में फोरलेन डबल फाटक फ्लाईओवर से पूरी तरह से आवागमन शुरू हो जाएगा। शासन और प्रशासन की स्वीकृति के बाद डबल फाटक फ्लाईओवर के बिहारी तिराहा क्षेत्र में सेतु निगम ने फ्लाईओवर को कोतवाली-कोटद्वार मार्ग से जोड़ने के लिए मिट्टी भरान का काम शुरू कर दिया है। डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज अग्रवाल और एई आरडीएस गुर्जर ने बताया कि दिसंबर 2017 के अंत तक डबल फाटक फ्लाईओवर का शेष निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
उधर, रेलवे निर्माण इकाई ने नजीबाबाद-रायपुर मार्ग पर काफी समय से रुके गढ़मलपुर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य भी तत्काल प्रभाव से शुरू कराया है। रेलवे निर्माण इकाई के अभियंता राजकुमार की देखरेख में गढ़मलपुर रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर पड़े गार्डर की एक साइड पर छत डालने का काम पूरा हो चुका है। जल्द ही क्रॉसिंग पर शेष छत डालने का काम भी पूरा हो जाएगा। रेलवे निर्माण इकाई का काम पूरा होते ही सेतु निगम मात्र एक स्पॉन पर फ्लाईओवर का शेष निर्माण कार्य दो सप्ताह की भीतर पूरा कराएगा। नव वर्ष में गढ़मलपुर फ्लाईओवर से भी आवागमन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें