फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंपू-बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर/हल्दौर। टेंपो और बाइक की टक्कर में टेंपो चालक सहित दो युवकों की मौत हो गई। दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस को मामले की सूचना दी गई है। युवकों की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

हल्दौर थाने के गांव कुंडा बागैन निवासी 22 वर्षीय हेमराज पुत्र बिजेंद्र सिंह हल्दौर-नहटौर मार्ग पर टेंपो चलाता था। रविवार शाम करीब सात बजे वह टेंपो से वापस अकेला ही घर जा रहा था। गांव ताहरपुर के पास उसकी टेंपो व सामने से आ रही बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार थाना हल्दौर के गांव ताहरपुर निवासी धर्मेंद्र व उसका रिश्तेदार गांव सदनपुर निवासी तारा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद टेंपो भी अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे हेमराज भी गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीर धर्मेंद्र व तारा सिंह को नहटौर व हेमराज को हल्दौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने हेमराज व धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया। मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस को मामले की सूचना दी गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के समय टेंपो में यात्री नहीं थे। अक्सर इस रोड पर चलने वाले टेंपो में यात्री ठूंसकर भरे जाते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों वाहनों के बीच बहुत जबरदस्त टक्कर हुई है। हादसे में बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। हादसे का पता चलने के बाद दोनों के परिजन व रिश्तेदार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचना शुरू गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें