फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

800 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। अनुसूचित जाति एवं जनजाति मेधावी छात्र-छात्रा कल्याण समिति की ओर से 16वेें सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 800 से अधिक विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों से मेहनत कर समाज में ऊंचा मुकाम हासिल करने और अपने परिजनों का नाम रोशन करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि आकाशवाणी नजीबाबाद के उप महानिदेशक राजेश कुमार ने कहा कि शिक्षा समाज का दर्पण है। जिस समाज ने अच्छी शिक्षा प्राप्त की वह शून्य से शिखर तक पहुंच गया। मेजर राम कुमार सिंह ने कहा कि कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों को देखकर अन्य बच्चों में भी प्रतिस्पर्धा का भाव उत्पन्न होगा। डीएमआर डिग्री कॉजेज भागूवाला के प्रबंधक आरके सागर ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने के सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। आज समाज के मेधावी शिक्षा और प्रतियोगिता के विभिन्न क्षेत्रों में उच्चतम शिखर पर पहुंच रहे हैं। इन मेधावी बच्चों ने विश्व को आइना दिखाने का काम किया है।
परवीन सिंह, चंद्रपाल सिंह, वीएस गौतम, पुष्पा रानी, शिखा आर्यन, रेखा रानी ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन दर्शन, आधुनिक शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और मेधावी विद्यार्थियों से समाज का गौरव बढ़ाने को प्रेरित किया। मेधावी विद्यार्थियों व खिलाड़ियों को साइकिल, स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता डॉ. भूपेंद्र कुमार, संचालन अशोक कुमार, चंद्रहास सिंह, गुलशरण सिंह ने किया। इस दौरान जयराम सिंह, तेजपाल सिंह, उमेश सिंह, रामनाथ सिंह, परवेंद्र सिंह, चंदू सिंह, विक्की, रमाशंकर, कैप्टन बिशनलाल, विकास कुमार, अमर सिंह, सूरज, लोकेंद्र रवि, मुकेश कुमार, संजीव कुमार, सुरेश चंद्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें