बिजनौर। जिलेभर में गुरुद्वारों में श्री गुरुनानक देव जी की जयंती धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने लंगर चखा।
श्री गुरुद्वारा सिंह सभा नई बस्ती में कीर्तन दरबार सजाया गया। कार्यक्रम का आरंभ दो नवंबर को अखंड पाठ से हुआ था। कीर्तन दरबार में गुरुवाणी का गायन हुआ। कार्यक्रम में हजूरी जत्था के प्रदीप सिंह, ज्ञानी अवतार सिंह, हरजीत सिंह ने कीर्तन किया। जत्थे ने गुरुनानक देव जी के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम के बाद अरदास और गुरू का अटूट लंगर बरपाया गया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और गुरुघर के सेवादारों ने साध संगत की सेवा की। उधर, नगीना में एसडीएम कार्यालय के निकट स्थित गुरुद्वारे में बाबा उधम सिंह ने संगत की। सरदार केवल सिंह, बलवेंद्र सिंह, बक्शी सिंह, जसवंत सिंह, गुरुदयाल सिंह, सरदार जोधा सिंह, सरजीत कौर, हरविंदर कौर, मोना, सरोजबाला मौजूद रहे। कार्यक्रम में धर्मेंद्र पारस, नीलम पारस, सपा की उम्मीदवार शादाब जहां और उनके पति खालिद निसार भी मौजूद रहे। नगीना देहात के गांव लखमनपुर में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भजन कीर्तन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कई गांवों के सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। सतनाम सिंह, सुखपाल सिंह, नरेश कुमार, हरि सिंह, करन सिंह, हुकम सिंह, बबली, स्वर्ण सिंह मौजूद रहे।