नजीबाबाद। जिला बिजनौर ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से ताइक्वांडो खिलाड़ियों की प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की गई। प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों को बेल्ट देकर सम्मानित किया गया।
जिला बिजनौर ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष राजेश कटियार, मुख्य सचिव व कोच राजू राजपूत, चांदपुर कोच जीवन सिंह की उपस्थिति में ताइक्वांडो प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की गई। लॉयंस कम्युनिटि हॉल में आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। रेड वन के लिए साना पटेल, रेड बेल्ट के लिए राहुल, गौतम, ब्लू वन बेल्ट के लिए संकल्प, शशांक, सक्षम, तलवार, ब्लू बेल्ट के अदिति, आयुष, अनुप्मा, अंशिका, सुरतिया, ग्रीन वन बेल्ट के लिए प्राची, नंदनी, रिदिमा, सार्थक, ग्रीन बेल्ट के लिए कनिष्क, संस्कार, यमन, कुनाल, विराट, काव्या, मयूर, कृष्णा, शरद, प्रतीक, दिव्यांशु, राहुल, उत्कर्ष, प्रियांशु, येलो बेल्ट के लिए प्रभुल, अभिषेक, वैभव, शिवांश, शौर्य, कार्तिक, उर्वशी, श्याम, तेजस, आराध्या, रोहन, निशांक, राघव, अनायका, बिलाल, जीविका, देवांश, वंश, गार्गी, विनय, आदित्य, धैर्य, नितेश, ऋतुराज, अमृता, अशुंल, गरिमा, सामर्थ, शिवम, आयुषी ने प्राप्त की। अवनेंद्र को ग्रीन बेल्ट मिली। ताइक्वांडो संघ के जिलाध्यक्ष राजेश कटियार ने सफल खिलाड़ियों को बेल्ट प्रदान किए।