फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडावली में विद्युत लाइन पर पेड़ गिरा, हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद/मंडावली। तेज बारिश के कारण नगर के विभिन्न मोहल्लों में जहां काफी जलभराव हुआ, वहीं मंडावली में बिजली की लाइन पर पेड़ गिरने से क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। मार्ग से डेढ़ घंटे तक यातायात ठप रहा। उधर, जलभराव से क्षेत्र के कई स्कूलों में तालाब जैसे हालात बन गए। मालन नदी सहित क्षेत्र की बरसाती नदियों में उफान शुरू हो गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब छह बजे सामान्य से तेज बारिश हुई। रुक-रुककर दोपहर तक जारी रही तेज बारिश से नगर के मोहल्ला मकबरा, मुगलूशाह, मजीदगंज, हवेलीतला, जाब्तागंज, संतोमालन आदि क्षेत्रों में काफी जलभराव हुआ। मुगलूशाह, हवेलीतला क्षेत्र के कई घरों में पानी भरने से लोगों को काफी नुकसान हुआ। शमीम, आबिद, इमरान आदि लोगों ने नगरपालिका द्वारा अजमल खां रोड पर वर्षा जलभराव की निकासी के लिए डाली गई भूमिगत पाइप लाइन का लाभ न मिलने की बात कही।
उधर, मंडावली के मोटा महादेव-भागूवाला बाईपास मार्ग पर गांव विजयपुर के निकट घरेलू विद्युत लाइन पर शीशम का पेड़ टूटकर गिर गया। मार्ग से गुजर रहा एक स्कूटर सवार पेड़ और विद्युत लाइन की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। उधर, गांव विजयपुर एवं आसपास के गांवों की बिजली गुल हो गई। मार्ग पर करीब डेढ़ घंटे तक आवागमन ठप रहा। सामाजिक वानिकी के दरोगा ने मार्ग से पेड़ हटवाकर आवागमन सुचारु कराया।
विज्ञापन

बाईपास मार्ग पर रतनाल और लकड़हान नदी के रपटों के ऊपर तेज गति से पानी बहने से आवागमन दिनभर बंद रहा। जलालाबाद के कल्हेड़ी क्षेत्र में ध्वस्त रपटे के आसपास मालन नदी द्वारा कटान किए जाने से क्षेत्रीय ग्रामीणों में भय बना हुआ है।

तालाब में तब्दील हुए स्कूल परिसर
नजीबाबाद। तेज बारिश ने सरकारी स्कूलों को तालाब में तब्दील कर दिया। शुक्रवार को कई स्कूलों में बच्चे पढ़ने-लिखने नहीं, बल्कि स्कूल में भरे पानी में मौज-मस्ती करने पहुंचे। स्कूलों में जलभराव होने के बाद मेंढक आदि जलीय जीवों का काफी शोरगुल पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें