फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस में सुनीं जनशिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
59 में से नौ शिकायतें निस्तारित
विज्ञापन

तहसील दिवस में सुनीं जनशिकायतें
नजीबाबाद।
प्रशासनिक अधिकारियों ने तहसील दिवस में जनशिकायतों की सुनवाई की। दर्ज 59 शिकायतों में से मात्र नौ शिकायतों का ही निस्तारण किया जा सका।
तहसील परिसर स्थित ड्वाकरा हॉल में बुधवार सुबह तहसील दिवस में जनशिकायतों की सुनवाई की गई। एसडीएम उद्भव त्रिपाठी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण के प्रति गंभीर रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फरियाद लेकर घर से तहसील तक आने वाले फरियादी की शिकायत का निस्तारण करने के साथ साथ उसे प्रशासन के प्रति आस्थावान बनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन

तहसील दिवस में राजस्व एवं पुलिस विभाग की छह-छह, विकास की दो शिकायतों सहित कुल 59 शिकायतों की सुनवाई करते हुए नौ शिकायतों का त्वरित निस्तारण कर दिया गया। आगामी तहसील दिवस से पहले शेष शिकायतों के निस्तारण कर रिपोर्ट देने के एसडीएम ने निर्देश दिए। तहसीलदार देवेंद्र पांडेय की उपस्थिति में आयोजित तहसील दिवस में भागूवाला निवासी मो. हनीफ ने न्यायालय के आदेशों के अवहेलना कर निर्माण कार्य किए जाने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें