फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: यूरोप भेजने का सपना दिखाकर 17 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। विदेश भेजने के नाम पर 17 लाख रुपये की ठगी करने और फर्जी वीजा, टिकट व अपॉइंटमेंट लेटर देकर युवकों को झांसा देने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर निवासी नूर मोहम्मद ने तहरीर में बताया कि वह मजदूरी करता है और रोजगार के लिए विदेश जाना चाहता था। इसी दौरान उसकी पहचान फोन के माध्यम से देहरादून निवासी जीशान से हुई। जीशान ने अपने मामा फरजान निवासी अफजलगढ़ और भाई जुबेर को विदेश भेजने का काम करने वाला बताते हुए भरोसा दिलाया कि वे उसे और उसके साथियों को यूरोप भेज देंगे।


आरोप है कि फरजान ने पासपोर्ट, आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेज लेकर प्रति व्यक्ति सात लाख रुपये खर्च बताया। इसके बाद चेक गणराज्य की एक कंपनी का ऑफर लेटर, दूतावास का अपॉइंटमेंट लेटर और वीजा भेज दिया। इन दस्तावेजों पर भरोसा कर नूर मोहम्मद, उसके तहेरे भाई आदिल और फुफेरे भाई फैजान ने बैंक खातों और नकद मिलाकर कुल 17 लाख रुपये आरोपियों को दे दिए।
विज्ञापन



पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने पांच जनवरी 2026 की हवाई टिकट भी भेजी और दिल्ली एयरपोर्ट पर पासपोर्ट देने की बात कही, लेकिन तय तिथि पर कोई नहीं पहुंचा। बाद में टिकट, वीजा और अन्य दस्तावेजों की जांच कराई गई तो वे फर्जी निकले। इसके बाद आरोपियों ने जर्मनी का अपॉइंटमेंट लेटर भी भेजा, जो जांच में कथित रूप से फर्जी पाया गया। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।


पुलिस ने जीशान, फरजान और जुबेर के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और धमकी देने समेत संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विवेचना अधिकारी कुलजीत सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बैंक खातों में हुए लेनदेन, दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें