फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कांवड़ मेला स्पेशल ट्रेन 30 जुलाई से होगी संचालित

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे 30 जुलाई से 29 अगस्त तक कांवड़ मेला स्पेशल ट्रेन संचालित करेगा। नजीबाबाद, मौअज्जमपुर नारायण और बालावाली में ट्रेन का ठहराव दिया गया है।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रियों के लिए योगनगरी ऋषिकेश से आलमनगर,लखनऊ के लिए रेलवे कांवड़ स्पेशल ट्रेन संचालित करेगा। दो स्लीपर क्लास सहित 16 कोच की कांवड़ मेला स्पेशल अनारक्षित ट्रेन 04318 और 04317 नंबर से योगनगरी ऋषिकेश से आलमनगर , लखनऊ के बीच संचालित होगी।
ट्रेन संचालन के संबंध में वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक महेश यादव ने क्षेत्रीय स्टेशनों को ट्रेन संचालन और समय के संबंध में जानकारी दी।
30 जुलाई को योग नगरी ऋषिकेश से और 31 जुलाई को आलम नगर लखनऊ से कांवड़ यात्रा स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा। योग नगरी से ट्रेन शाम सात बजे रवाना होकर नजीबाबाद स्टेशन रात्रि 11 बजे पहुंचेगी। अगले दिन प्रातः 10:45 बजे कांवड़ मेला स्पेशल ट्रेन आलमनगर लखनऊ पहुंचेगी। आलम नगर लखनऊ से ट्रेन दिन में 12:05 बजे रवाना होकर नजीबाबाद स्टेशन शाम 7:20 बजे पहुंच कर रात्रि 11 बजे योग नगरी ऋषिकेश पहुंचेगी। कांवड़ यात्रा स्पेशल ट्रेन को लक्सर के बाद बालावाली, मौअज्जमपुर नारायण और नजीबाबाद स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। नजीबाबाद स्टेशन के बाद ट्रेन सीधे मुरादाबाद स्टेशन पर ठहराव लेगी।
विज्ञापन

लिंक एक्सप्रेस को तीन स्टेशनों पर मिला ठहराव
नजीबाबाद। सूबेदारगंज से देहरादून के बीच संचालित लिंक एक्सप्रेस को कांवड़ यात्रा के दौरान रेलवे ने तीन स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव दिया है। नजीबाबाद ठहराव के साथ गुजरने वाली लिंक एक्सप्रेस को 30 जुलाई से 13 अगस्त तक ज्वालापुर, मोतीचूर और रायवाला स्टेशनों पर दोनों दिशा से अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें