फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बिजनौर में औषधि निरीक्षक और पुलिस टीम की बड़ी कार्रवाई, पकड़े गए 17,760 प्रतिबंधित कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 06 Sep 2025 10:58 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

बिजनौर के रेहड़ क्षेत्र में औषधि निरीक्षक और पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान 17,760 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए। आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के रेहड़ क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम औषधि निरीक्षक और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। बादीगढ़ चौराहे पर चेकिंग के दौरान टीम ने जसपुर की ओर से आ रही एक स्विफ्ट कार को रोका। तलाशी में 74 डिब्बों से 17,760 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए।

पुलिस ने मौके से जसपुर थाना क्षेत्र के गांव महुआ डाबरा निवासी इबरान पुत्र रहमतुल्ला को गिरफ्तार कर लिया। बरामद कैप्सूल की कीमत करीब 1.32 लाख रुपये बताई गई है। अधिकारियों के अनुसार, इन कैप्सूल का प्रयोग नशे के लिए किया जाता है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: मेरठ में एक युवती पड़ोस की दो किशोरियों को लेकर घर से लापता, ऐसा क्यों किया ये जानकर चौंक जाएंगे

जांच में सामने आया कि पकड़े गए कैप्सूल उज्जैन की एक कंपनी द्वारा बनाए गए थे और गोरखपुर स्थित कंपनी द्वारा बाजार में बेचे जा रहे थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सीओ आलोक सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है और मामले की आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें