फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के लिए जगाई अलख

विज्ञापन
विज्ञापन
‘बेेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के लिए जगाई अलख
विज्ञापन

बिजनौर। चौधरी यशपाल सिंह स्मारक इंटर कॉलेज मोरना की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने गंाव मधुसूदनपुर में लगाए गए शिविर को कन्या दिवस के रूप में मनाया। छात्रों ने गांव में रैली निकाल कर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को गांव मधुसूदनपुर में चौधरी यशपाल सिंह स्मारक इंटर कॉलेज की राष्टीय सेवा योजना इकाई की ओर से कार्यक्रम अधिकारी वेदप्रकाश की देखरेख में छात्रों ने गांव में बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ के लिए रैली निकाली। इस दौरान ग्रामीणों को बेटियों की शिक्षा के लिए जानकारी दी गई। सभी बेटियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम अधिकारी वेदप्रकाश ने कहा कि परिवार व समाज के विकास के लिए बेटियों की शिक्षा जरूरी है। उन्होंने ग्रामीणों से बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने को कहा। स्कूल के प्रधानाचार्य ने कहा कि सभी बालिकाओं की शिक्षा जरूरी है। उन्होंने छात्रों से सात दिन तक चलने वाले शिविर का लाभ लेने को कहा तथा शिविर में दी जाने वाली जानकारी को जीवन में उतारने पर जोर दिया। इस मौके पर शौवीर सिंह व पुनीत कुमार आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें