एसडीएम ने किया ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण
हल्दौर। एसडीएम सदर ने ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण कर अभिलेखों में मामूली कमियां पाये जाने पर स्टाफ को अपने कार्य में सुधार लाने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने चांदपुर तहसील के राजस्व विभाग कर्मचारियों पर किसानों के भू अभिलेखों के ऑन लाइन डेटा में खामियां कर उन्हें परेशान करने की शिकायत की थी।
एसडीएम बृजेश कुमार ने शुक्रवार को ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय के अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण करने पर मामूली कमी पकड़ी। उन्होंने एडीओ पंचायत अनिल व कार्यालय स्टाफ को अपने कार्य में सुधार न लाने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिला महासचिव वेदप्रकाश चौधरी, राकेश चौधरी, बिट्टू चौधरी, भीम सिंह आदि कार्यकर्ताओं ने एसडीएम से चांदपुर तहसील के राजस्व कर्मचारियों पर किसानों के शोषण करने का आरोप लगाया। उन्होंने एसडीएम से शिकायत करते हुए कहा कि उक्त तहसील के कर्मचारी करीब छह माह से किसानों की नई खतौनी में उनके नाम व पतों में आनलाइन त्रुटियां परेशान कर रहे हैं। एसडीएम ने संगठन कार्यकर्ताओं को उनकी समस्या का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान राकेश कुमार, उदयपाल सिंह आदि रहे।
किसानों की मासिक पंचायत आज
हल्दौर। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष राकेश चौधरी ने बताया कि शनिवार पांच जनवरी को ब्लॉक कार्यालय परिसर में किसानों की मासिक पंचायत होगी। पंचायत में किसानों की कई समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रीय किसानों से पंचायत में अधिक से अधिक पहुंचने की अपील की।