फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में तैयार सब्जी चावल के नमूने भरे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। खाद्य विभाग की टीम ने गुरुवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय गजरौला सहित प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में छापामारी की। टीम ने सब्जी, चावल, उड़द दाल सहित छह नमूने भरे। जिन्हें जांच के लिए लेबोरेटरी भेज दिया गया।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय गजरौला में छापा मारा। जहां से टीम ने छात्राओं को परोसे जा रहे चावल, उड़द दाल और चावल की बनी खिचड़ी का नमूना जांच के लिए भरा।
इसके अलावा बालिका विद्यालय में खाने के लिए बनी हुई आलू गाजर की सब्जी का नमूना भी लिया गया। बाद में विद्यालय में आईसी प्रोग्राम के तहत छात्राओं को मिलावट पहचानने और बचाव के तरीके समझाए गए। पर्सनल हाइजीन के विषय में समझाया गया।
विज्ञापन

वहीं रामपुर घना स्थित प्राथमिक विद्यालय से मिड डे मील में तैयार सब्जी और चावल का नमूना भरा गया। इसके बाद उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर घना में बच्चों को खाने के लिए दिए जा रहे सब्जी और चावल लिया गया।
उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर घना में बच्चों को मिलावट पहचानने और रोकथाम के उपाय बताए गए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि सभी छह नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं।

सरसों तेल का नमूना जांच में असुरक्षित मिला
अमरोहा। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि खाद्य पदार्थों की जांच संबंधी चार रिपोर्टें कार्यालय को प्राप्त हुई है। इसमें नानई लिसढ़ा तहसील हसनपुर में संग्रहीत सरसों के तेल का नमूना जांच में असुरक्षित घोषित हुआ है। रोडवेज बस अड्डे के पास रमेश पुत्र लल्लू सिंह से लिया गया दूध का नमूना जांच में अधोमानक पाया गया है। रोडवेज बस अड्डे के पास अब्दुल सत्तार का मिश्रित दूध का नमूना जांच में अधोमानक मिला है। नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें