फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार सेवकों ने बीडीओ कार्यालय पर जड़ा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मानदेय नहीं मिलने आक्रोशित रोजगार सेवकों ने जोया खंड विकास अधिकारी कार्यालय में ताला जड़ा दिया। कार्यालय के बाहर धरने पर बैठक गए। विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। रोजगार सेवकों ने जल्द मानदेय नहीं मिलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

गुरुवार को मंडल अध्यक्ष मुकेश चौधरी की नेतृत्व में तमाम ग्राम रोजगार सेवक जोया ब्लाक पहुंचे। यहां रोजगार सेवकों ने आरोप लगाया कि खंड विकास अधिकारी की लापरवाही के चलते उन्हें मानदेय नहीं मिल रहा है। जबकि शासन स्तर से उनका मानदेय स्वीकृत हो चुका है।
ऐसे में रोजगार सेवक घोर आर्थिंक संकट से जूझ रहे है। आक्रोशित रोजगार सेवकों ने खंड विकास अधिकारी कार्यालय में ताला जड़ दिया और कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपकर जल्द ही मानदेय का भुगतान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान सुनील गुर्जर, महेंद्र सिंह, सपना, मंजू शर्मा, मुकेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें