फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के बंद सट्टों को नहीं किया जा रहा चालू

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों के बंद सट्टों को नहीं किया जा रहा चालू
विज्ञापन

धामपुर। गन्ना विभाग के अधिकारियों के पास कई बार जमीन की फर्द, खतौनी आदि जमा कर देने के बाद भी उनके गन्ना सट्टों को नहीं चलाया जा रहा है। धामपुर चीनी मिल का पेराई सत्र चालू हुए 20 दिन हो चुके हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का निदान नहीं किया जा रहा है।
बृहस्पतिवार को किसानों ने गन्ना विभाग के एससीडीआई और सचिव को उनके कार्यालय में घेरे रखा। किसानों ने आरोप लगाया कि फर्द जमा करने के बाद भी सट्टे अभी तक चालू नहीं कराए गए हैं, जिन किसानों के सट्टे चालू हैं, उनकी पैड़ी गन्ने को पौधे में दर्ज कर देने से गन्ना पर्चियां नहीं आ रही हैं। किसान गजेंद्र सिंह ने कहा कि क्षेत्र के गन्ना पर्यवेक्षक ने किसानों को परेशान कर रखा है। वह अब तक चार बार जमीन के कागजात उसके पास जमा कर चुके हैं, लेकिन वह बार-बार कागजात की मांग कर रहा है। किसान गोविंद सिंह, करन सिंह, भूपेंद्र सिंह, राजबल सिंह, कृष्णपाल सिंह, अमित चौहान, योगेंद्र आदि सभापति कुशलपाल सिंह से मिले। सभापति ने गन्ना समिति के सचिव मनोज कुमार और गन्ना विभाग के एससीडीआई अमित कुमार पांडेय को किसानों के बंद सट्टों को चालू कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभापति ने डीसीओ को ज्ञापन भेजा
धामपुर गन्ना समिति के सभापति कुशलपाल सिंह ने डीसीओ बिजनौर को ज्ञापन भेजा है। जिसमें कहा कि है आरोप लगाया है कि उन्होंने गन्ना आयुक्त के आदेश पर जिलों में गठित केन इंप्लीमेंट कमेटी की बैठक में गन्ना समितियों के सभापतियों को नहीं बुलाया जा रहा है। यह उनके अधिकारों को हनन और प्रदेश के गन्ना आयुक्त के आदेशों का उल्लंघन है। यदि सुधार नहीं किया गया तो जिले की समितियों के चेयरमैनों का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही लखनऊ जाकर गन्ना आयुक्त से मिलेगा और कमेटी के अध्यक्ष, पदाधिकारियों की शिकायत करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें